अमेटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मानसी और अलका ने रौशन किया खरोरा का नाम, राज्यपाल डेका की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन

रायपुर। खरोरा नगर की बेटियों ने अमेटी यूनिवर्सिटी (Amity University) के दीक्षांत समारोह में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बी.कॉम ऑनर्स की छात्रा मानसी देवगन ने स्वर्ण पदक, रश्मि अग्रवाल ने रजत पदक तथा खरोरा निवासी अलका सोनी ने कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

दीक्षांत समारोह रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका थे। समारोह की अध्यक्षता अमेटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीयूष कांत पांडे ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथि, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
खरोरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी सूरज सोनी एवं शोभा सोनी की सुपुत्री अलका सोनी को कांस्य पदक के साथ-साथ “एक्सलेंस सर्टिफिकेट”, “इंटरपर्सनल स्किल” एवं “टीम स्पिरिट” जैसे विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। अलका की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने बधाइयाँ दीं और मिठाइयाँ बांटकर खुशी मनाई।
यह भी पढ़े :- एक्शन-प्लान बनाकर अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें: डिप्टी CM अरुण साव
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज गीत “अर्पण पैरी के धार” और राष्ट्रीय गीत की धुन से हुई। समारोह का समापन भी राष्ट्रीय गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। कुलपति डॉ. पांडे ने अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय के वार्षिक उपलब्धियों और छात्रों की सफलता का विवरण प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि महामहिम रमेन डेका ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “अपने मातृभाषा में सोचकर ही कोई व्यक्ति अपने सपनों को सही दिशा दे सकता है। संस्कारों, परिवार और माता-पिता के दायित्वों को कभी न भूलें।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। (Amity University)
इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स खरोरा के अध्यक्ष, पत्रकार बंधु, तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अलका सोनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। (Amity University)



