Google Analytics —— Meta Pixel

भुखमरी का सामना कर रहे लोगों पर हमला, कम से कम 100 लोगों की मौत

Sudan Conflict : सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने दारफुर क्षेत्र में विस्थापित लोगों के शिविरों पर दो दिन तक हमला किया, जिसमें 20 बच्चों और नौ सहायता कर्मियों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल, प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता

सूडान में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट और मानवीय समन्वयक क्लेमेंटाइन नक्वेता-सालमी ने बताया कि रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और संबद्ध लड़ाकों ने शुक्रवार को जमजम और अबू शोरौक शिविरों और उत्तरी दारफुर प्रांत की प्रांतीय राजधानी अल-फशर के निकटवर्ती शहर पर आक्रमण किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अल-फशर सेना के नियंत्रण में है। सेना दो वर्ष पहले सूडान में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से आरएसएफ के खिलाफ लड़ रही है। यह सूडान में पिछले दो वर्षों से जारी संघर्ष के दौरान बेघर लोगों और राहतकर्मियों पर हो रहे क्रूर हमलों में अस्वीकार्य बढ़ोतरी है। (Sudan Conflict )

सूडान के गृहयुद्ध में अब तक 24 हजार से ज्यादा मौतें

संयुक्त राष्ट्र ने सूडान में मौतों का चौंकाने वाला आंकड़ा दिया है। करीब 2 वर्षों से सूडान में घातक गृहयुद्ध चल रहा है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 24,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है। एनक्वेटा-सालमी ने एक बयान में कहा कि शनिवार को शिविरों पर फिर से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमले में जमजम शिविर में मौजूद नौ सहायता कर्मियों की भी मौत हो गई। मरने वालों में 20 बच्चे भी शामिल थे। (Sudan Conflict )

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 10 मई 2024 से एल-फशर में RSF और सूडानी सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी है। यह संघर्ष पिछले साल अप्रैल 2023 से सूडान में शुरू हुई भीतरी हिंसा का हिस्सा है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा उद्धृत आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस संघर्ष में 29,683 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का कहना है कि 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!