Google Analytics —— Meta Pixel

सहकारिता मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: सहकारी समितियां अब चलाएंगी पेट्रोल पंप, करेंगी गैस वितरण

Amit Shah in Bhopal : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आज रविवार (13 अप्रैल) को भोपाल पहुंचे, जहां वह रवींद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान शाह ने कई बड़े ऐलान किए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। शाह ने कहा कि अब सहकारी समितियां भी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के लिए आवेदन कर सकेंगी।

यह नहीं पढ़े :- भुखमरी का सामना कर रहे लोगों पर हमला, कम से कम 100 लोगों की मौत

सहकारिता सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। इस दौरान राज्य के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन-डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए NDDB और सांची के बीच एक MOU भी साइन हुआ।

पेट्रोल पंपों का संचालन करेंगे सहकारी समितियां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंपों का संचालन करने के साथ-साथ रसोई गैस का वितरण भी संभालेंगी। शाह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में एमपी में काफी संभावनाएं हैं, जिस पर काम करने की जरूरत है। (Amit Shah in Bhopal)

इससे पहले स्टेट हैंगर पर शाह का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इसके बाद शाह का काफिला रवाना होकर सीएम हाउस पहुंचा, जहां शाह ने सीएम मोहन यादव और उनके साथी मंत्रियों के साथ लंच किया। (Amit Shah in Bhopal)

कई पत्रकार अटकलें लगा रहे थे

गृहमंत्री ने बताया कि मंत्रालय में सबसे पहले मॉडल बायलॉज बनाए और उसे सभी राज्य सरकारों को भेजें। कई पत्रकार अटकलें लगा रहे थे कि मॉडल बायलॉज राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा। कई गैर भाजपा शासित राज्य बायलॉज स्वीकार नहीं करेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि संपूर्ण भारत में मॉडल बायलॉज को स्वीकार किया गया है। जब आपकी नीयत ठीक हो, श्रम करने की वृद्धि हो तो नतीजे भी ठीक हो जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!