Chhattisgarh : पानी भरते वक्त कुएं में गिरी 12 वर्षीय छात्रा, दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

Chhattisgarh के बालोद जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय स्कूली छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली यह बच्ची जब पानी भर रही थी, तभी फिसलकर कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़े :- साय कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
यह हृदयविदारक घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खल्लारी गांव में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगिता साहू नाम की बच्ची अपने घर के बाड़ी में बने कुएं से स्नान के लिए पानी भर रही थी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में गिर गई।
पास में मौजूद ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी लगी, तो उन्होंने तत्काळ बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई थी। (Chhattisgarh )
यह भी पढ़े :- अबूझ नहीं रहेगा अबूझमाड़, नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे : CM साय
घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस समय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। (Chhattisgarh )



