PM Modi Elon Musk Talks: भारत में होने वाली है टेस्ला और स्टारलिंक की एंट्री? दो महीने में दूसरी बार हुई बात

PM Modi Elon Musk Talks: भारत की डिजिटल क्रांति और वैश्विक तकनीकी सहयोग को लेकर आज शुक्रवार यानी 18 अप्रैल की सुबह बेहद खास रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से एक बार फिर बात(PM Modi Elon Musk Talks) की। बता दें, ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तनातनी चल रही है और तकनीकी सहयोग की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
यह भी पढ़े :- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कड़ा एक्शन: अनियमितताओं पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को किया निलंबित
पीएम मोदी ने खुद इस बातचीत (PM Modi Elon Musk Talks) की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “एलन मस्क से विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। हमने इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हुई मुलाकात के बाद उठाए गए विषयों पर भी आगे बात की।”
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की असीम संभावनाओं पर विचार हुआ है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत अमेरिका के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्टारलिंक की भारत में एंट्री का संकेत?
इस बातचीत को खास महत्व इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि ठीक एक दिन पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से स्टारलिंक की टीम ने औपचारिक मुलाकात की थी। इस बैठक में स्टारलिंक के वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे। यह पहली बार था जब स्टारलिंक के किसी प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार से सीधे संवाद किया हो।
बैठक की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और उसके ठीक अगले दिन पीएम मोदी और एलन मस्क की बातचीत हुई, तो विशेषज्ञों और टेक जगत में चर्चा तेज हो गई है कि शायद अब भारत में स्टारलिंक की आधिकारिक एंट्री का रास्ता खुल गया है।
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में स्टारलिंक का नाम नहीं लिया और ना ही इस बात की पुष्टि की कि बातचीत का मकसद स्टारलिंक की एंट्री था। लेकिन हालात और घटनाक्रमों को जोड़ें तो यह साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार और मस्क के बीच कुछ बड़ा पक रहा है।



