Chhattisgarh : उप मुख्यमंत्री शर्मा के साथ वार्ता के बाद पंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्त

Chhattisgarh : प्रदेशभर में 17 मार्च से चल रही पंचायत सचिवों की हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह और संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में पंचायत सचिव संघ के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया।
यह भी पढ़े :- PM Modi Elon Musk Talks: भारत में होने वाली है टेस्ला और स्टारलिंक की एंट्री? दो महीने में दूसरी बार हुई बात
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छद्वारा गठित समिति जनवरी 2026तक अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तूत करेगी जिसके आधार पर पंचायत सचिवोंका शासकीयकरण किया जाएगा। शासकीयकरण की प्रक्रिया से पहले चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु अलग से मागदर्शिका जारी की जाएगी।
बताते चले की जैसे ही नव निर्वाचित सरपंचों ने शपथ ग्रहण किया जस्ट उसके बाद सचिवों ने हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया और पूरे प्रदेश में सचिव संघ के मार्गदर्शन में Chhattisgarh सचिव संघ हड़ताल पर चली गई जिसके वजह से पंचायत का काम अभी भी रुका हुआ है जो बहुत जल्द पटरी पर आएगी इससे नवनिर्वाचित सरपंचों को भी राहत मिलेगी।
हड़ताल अवधि का भी दिया जायेगा वेतन
इसके साथ ही 17 मार्च से Chhattisgarh पंचायत सचिव हड़ताल कर रहे हैं, इस हड़ताल अवधि का वेतन भी स्वीकृत किया जाएगा। वर्तमान में 15 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वेतन सत्यापन में आ रही विसंगतियों को जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया गया। प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया।



