Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Health Tips Radish Special: दिल से लेकर त्वचा तक की बीमारियां दूर करता है मूली, जानें इसके फायदे

Health Tips Radish Special: मूली (Radish) खाने से वैसे तो कई फायदे हैं, जिसमें सबसे खास बात यह है कि इसे खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है और साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और इसका हेल्थ (Health Tips) पर काफी फायदा होता है। एक्सपर्ट के अनुसार सीजनल सब्जी खाने के लिए डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं। जैसे कि इस मौसम में गाजर, चुकंदर और टमाटर के साथ मूली (Radish) खाते रहना चाहिए, जिससे बेहतर लाभ मिलता है। इसके कई और भी फायदे हैं।

ये भी पढ़ें- Eye Care Tips: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इम्यूनिटी- मूली खाने से खास बात यह है कि इससे इम्युनिटी पावर बढ़ता है। क्योंकि इसमें विटामिन C पाया जाता है, जो ठंड के मौसम के लिए जरूरी है। क्योंकि यह मौसम सर्दी और जुकाम जैसी बीमारियों से बचाता है।

दिल की बीमारी- मूली को रोज खाने से दिल की बीमारी कंट्रोल में रहता है। बता दें इसमें एंथेसरइनिन होता है, जो दिल की बीमारी को बढ़ने नहीं देता है।

फाइबर- बता दें मूली का स्वाद भले ही कई लोगों को पसंद नहीं है, लेकन इस मौसम में इसे सही मात्रा में खाने से बॉडी में फाइबर की कमी नहीं होता है। क्योंकि मूली में सही मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

स्‍किन- मूली खाने से और भी कई फायदे हैं, जिसमें स्‍किन की समस्या भी नहीं होती है। इसलिए मूली का जूस भी पी सकते हैं। मूली में विटामिन C की मात्रा होती है इसलिए ये रूखी त्वचा और मुंहासे से भी छुटकारा दिलाता है।

डायबिटीज- डॉक्टर की माने, तो मूली पेशंट के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह ब्‍लड शुगर की मात्रा को काफी कम करती है। हालांकि हाई ब्‍लड शुगर होने पर मूली का सेवन नहीं करना चाहिए इसके लिए डॉक्टर की राय जरूरी है।

Back to top button
error: Content is protected !!