Project Cheetah Botswana : बोत्सवाना से आठ चीते भारत लाए जाएंगे, पहले चरण में चार चीते मई में आएंगे

Project Cheetah Botswana : दक्षिणी अफ्रीका के बोत्सवाना से दो चरणों में आठ चीते भारत लाए जाएंगे, जिनमें से चार मई तक लाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह जानकारी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अधिकारियों ने दी, जिन्होंने शुक्रवार को भोपाल में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में चीता परियोजना की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।
आठ चीतों को दो चरणों में भारत लाया जाएगा
दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से आठ चीतों को दो चरणों में भारत लाया जाएगा। इनमें से चार को तो मई महीने में ही लाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इन अधिकारियों ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में चीता परियोजना की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
यह भी पढ़े :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील, कहा- छिपे हुए नक्सली तुरंत डाले हथियार
विज्ञप्ति में एनटीसीए के अधिकारियों के हवाले से कहा गया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और केन्या से अधिक चीतों को भारत लाने के प्रयास जारी हैं। आठ चीतों को दो चरणों में भारत लाया जाएगा। मई 2025 तक बोत्सवाना से चार चीतों को भारत लाने की योजना है। इसके बाद चार और चीतों को लाया जाएगा। वर्तमान में, भारत और केन्या के बीच एक समझौते पर सहमति बनायी जा रही है।’’
चीता परियोजना
बैठक में एनटीसीए के अधिकारियों ने बताया कि देश में चीता परियोजना पर अब तक 112 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं, जिसमें से 67 प्रतिशत मध्यप्रदेश में चीता पुनर्वास में खर्च किया गया है। ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत चीतों को अब गांधी सागर अभयारण्य में भी चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। गांधी सागर अभयारण्य राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच अंतरराज्यीय चीता संरक्षण क्षेत्र स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक समझौता किया गया है। (Project Cheetah Botswana)
वर्तमान में ‘चीता मित्रों’ की क्षमता बढ़ाने के लिये उन्हें कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर अभयारण्य में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में वन अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में 26 चीते हैं, जिनमें से 16 खुले जंगल में और 10 पुनर्वास केंद्र (बाड़ों) में हैं। (Project Cheetah Botswana)



