Google Analytics —— Meta Pixel

Bappi Lahiri Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लहरी, कई फिल्मी हस्तियां रही मौजूद

Bappi Lahiri Last Rites: मशहूर बॉलिवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी को पंचतत्व में विलीन (Bappi Lahiri Last Rites) कर दिया गया। बप्पी लहरी का पार्थिव शरीर उनके जुहू स्थित घर से 10 बजे के करीब निकला। उनकी अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल हुए। विद्या बालन, अभिजीत भटाचर्या, शान, विंदु दारा सिंह, मीका सिंह समेत कई हस्तियां बप्पी दा को आखिरी विदाई देने पहुंची।

सिनेमा जगत के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी के निधन ने हर किसी को अंदर से हिला दिया है। पहले लता मंगेशकर अब बप्पी लहरी की मौत से पूरा देश सदमे में हैं। फिल्मी हस्तियों से लेकर आम आदमी तक, हर कोई अपने फेवरेट सिंगर को याद कर रहा है। बप्पी दा का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले विले पार्ले में स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर पहुंचा था। विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान घाट में उनके बेटे बप्पा लहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बता दें कि बप्पी दा का निधन 15 फरवरी को रात 11:45 बजे के आस-पास हुआ था। अगले दिन यानी बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लहरी अमेरिका में थे और वे बुधवार देर रात ही मुंबई पहुंचे हैं। अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए बेटी श्मशान घाट पहुंची। उनकी बेटी रीमा फूट-फूट कर रो पड़ी। बेटे बप्पा और दामाद गोविंद बंसल की आंखों में भी आंसू थे। बप्पी दा की पत्नी चित्राणी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें-Toll Tax in India: इन 25 वाहनों को नहीं चुकाना होता टोल टैक्स, देखिए लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!