Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक का भावना गुप्ता ने संभाला पदभार

Balodabazar News : भारतीय पुलिस सेवा की 2014 बैच की अधिकारी श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे) ने आज मंगलवार, 22 अप्रैल को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे सूरजपुर, सरगुजा, बेमेतरा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

यह भी पढ़े :- Sharbat Jihad Controversy: ‘शरबत जिहाद’ के मामले में फंस गए बाबा रामदेव, हाईकोर्ट ने जमकर लगाई फटकार

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके अधीनस्थ क्षेत्रों की स्थिति, चुनौतियों और गतिविधियों की जानकारी ली।

श्रीमती गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेसिक पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निराकरण हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवाद, विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करना प्राथमिकता होगी।

अपने प्रथम उद्बोधन में उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, तत्परता एवं तन्मयता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। (Balodabazar News)

श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की अपेक्षा की जा रही है। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!