Pahalgam Terror Attack : ‘धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और गोली चला दी…,पहलगाम की रूह कंपा देने वाली कहानी
Pahalgam Terror Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है. अभी तक 28 लोगों के मौत की खबर है. हथियारों से लैस आतंकियों ने लोगों के नाम पूछे और फिर कलमा पढ़ने को कहा. इसके बाद गोलियों से भून दिया. इस आतंकी हमले में 20 लोगों के घायल होने की खबर है. इस बीच एक अहम जानकारी सामने आयी है. यहां एक शख्स को मारते वक्त आतंकियों ने शख्स को कलमा पढ़ने को कहा। ऐसा न करने पर आतंकियों सिर और शरीर में तीन गोलियां मारी।
यह भी पढ़े :- Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की मौत, CM साय ने जताया गहरा शोक
सिर कान और पीठ में मारी गोली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में पुणे के एक व्यवसायी संतोष जगदाले को भी गोली मारी गई है। उनकी बेटी ने इस खौफनाक वारदात का दर्द बयां किया है। व्यवसायी की बेटी ने बताया कि उनका परिवार डर के मारे एक तंबू के अंदर छिपा हुआ था। तभी आतंकियों ने संतोष जगदाले से बाहर आकर कलमा पढ़ने को कहा। जब वह ऐसा नहीं कर सके, तो आतंकियों ने उन्हें तीन गोली- एक सिर में, एक कान के पीछे और एक पीठ में मारी। आतंकियों ने बगल में लेटे उनके भाई पर भी हमला किया और उनके पीठ में कई बार गोली मारी।
आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा
मृतक की बेटी ने बताया कि पहाड़ी से उतरते हुए आतंकियों ने पुलिस के जैसे कपड़े पहने हुए थे। उन्हें देखते ही सभी तंबू में भाग गए। यहां 6-7 अन्य पर्यटक भी पहुंचे। सभी गोलीबारी से बचने के लिए जमीन पर लेट गए। लोग यही समझ रहे थे कि आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी चल रही है। आतंकवादियों का समूह पहले पास के एक तंबू में आया और गोलीबारी शुरू की। इसके बाद फिर वो इस तंबू में आए और संतोष जगदाले से बाहर आने को कहा। असावरी के मुताबिक, आतंकियों ने उनके पिता से एक इस्लामी आयत (शायद कलमा) पढ़ने के लिए कहा। जब वह ऐसा नहीं कर सके तो आतंकियों ने उन्हें तीन गोलियां मार दीं। असावरी के चाचा को आतंकियों ने चार से पांच गोलियां मारी। मौके पर मौजूद कई अन्य पुरुषों को भी गोली मारी गई। हमले के दौरान घटनास्थल पर मदद के लिए कोई पुलिस या सेना नहीं थी। सभी करीब 20 मिनट बाद पहुंचे।
पूरी प्लानिंग के बाद किया गया पहलगाम में हमला
आतंकियों ने हमले (Pahalgam Terror Attack) से पहले रेकी की थी. उन्होंने हमले के लिए रणनीति बनाई और फिर हथियारों का इंतजाम किया. इसके बाद हमला किया. सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल हमले से जुड़े हर एंगल की जांच कर रही हैं. इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. हमले में शामिल आतंकियों की तलाश तेजी से चल रही है।



