Google Analytics —— Meta Pixel

Pahalgam Terror Attack : फ्लाइट से उतरते ही पीएम मोदी ने NSA डोभाल संग की इमरजेंसी मीटिंग, पहलगाम आतंकी हमले का होगा हिसाब

PM Modi Ajit Doval on Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर आज बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम हमले को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े :- Pahalgam Terror Attack : ‘धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और गोली चला दी…,पहलगाम की रूह कंपा देने वाली कहानी

पीएम मोदी आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को सऊदी से ही कश्मीर की स्थिति का आकलन किया था।

इससे पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले को लेकर बातचीत हुई. मोहम्मद बिन सलमान ने आतंकवादी हमले की निंदा की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी परिषद की सह-अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करना है। (PM Modi Ajit Doval on Pahalgam Attack)

देर रात ही जेद्दा से हुए रवाना

सूत्रों के अनुसार, कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब की तरफ से उनके स्वागत में आयोजित डिनर में भी भाग नहीं लिया है और रात में ही भारत के लिए रवाना हो गए थे। पीएम मोदी का इससे पहले बुधवार रात को लौटने का कार्यक्रम था। भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। (PM Modi Ajit Doval on Pahalgam Attack)

अमित शाह आज जाएंगे पहलगाम

केद्रीय गृह मंत्री आज पहलगाम जाएंगे। इस बीच हमलावरों की तलाश तेज़ हो गई है। आर्मी के साथ साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में साथ है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। हमले की ज़िम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन TRF ने ली है। इससे जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!