Google Analytics —— Meta Pixel

भारत को पाकिस्तानी सेना की कमर तोड़ देनी चाहिए: पूर्व DGP शेष पॉल वैद

Former DGP Shesh Paul: जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए पुलवामा-2 हमला है। यह महज संयोग नहीं है कि दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने बेतुकी बातें कहीं और फिर ऐसा हमला हुआ, जिसमें पर्यटकों का धर्म पूछा गया। हमारी प्रतिक्रिया उचित होनी चाहिए, कुछ-कुछ वैसा ही जैसा इजरायल ने किया। यह आतंकी हमला पाकिस्तानी सेना ने किया। मैं कहता रहा हूं कि ये पाकिस्तानी सेना के SSG यानी स्पेशल सर्विस ग्रुप कमांडो हैं, जो आतंकवादियों के भेष में हैं। यह एक सुनियोजित हमला था। पाकिस्तान को सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Pahalgam Terror Attack : फ्लाइट से उतरते ही पीएम मोदी ने NSA डोभाल संग की इमरजेंसी मीटिंग, पहलगाम आतंकी हमले का होगा हिसाब

उन्होंने कहा कि मैं बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और POK के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे पाकिस्तानी सेना की आतंकी कार्रवाइयों के खिलाफ विद्रोह करें और आजादी की घोषणा करें। भारत को पाकिस्तानी सेना की कमर तोड़ देनी चाहिए और पाकिस्तान को चार टुकड़ों में तोड़ देना चाहिए। यह सब असीम मुनीर के आदेश पर हो रहा हैय़ पाकिस्तानी सेना प्रमुख स्थिति को और बिगाड़ना चाहते हैं। भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है यह मानवता और इंसानियत का कत्ल है, कश्मीर को लहूलुहान किया गया है और इस अपराध की भारी कीमत पाकिस्तान को और इन आतंकवादियों को चुकानी पड़ेगी। सारे क्षेत्र की घेराबंदी भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और हमारे सशस्त्र सीमा बलों द्वारा कर दी गई है। आतंकवादियों को यकीनन सफाया होगा। (Former DGP Shesh Paul)

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने की निंदा

रैना ने कहा कि स्वयं देश के गृह मंत्री इस समय कश्मीर में है, प्रधानमंत्री जो सऊदी अरब की यात्रा पर थे वे देश में पहुंच चुके हैं। बेगुनाहों का जो खून कश्मीर के पहलगाम में बहाया गया है इसका बदला लिया जाएगा। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कल पहलगाम में जो हुआ हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इन दहशतकरदों को सबक सिखाएगी। आतंकियों ने जिन्हें मारा है हम उन सभी परिवारों के साथ हैं और जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो। वहीं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर भारतीय सेना के ALH ‘ध्रुव’ एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में उड़ान भरने की अनुमति दी गई है।पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के साथ हुई दुर्घटना के बाद ALH ध्रुव हेलीकॉप्टरों की उड़ान को दो महीने से ज्यादा समय तक के लिए रद्द कर दिया गया था। (Former DGP Shesh Paul)

Back to top button
error: Content is protected !!