Google Analytics —— Meta Pixel

पहलगाम हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत, अब तक 27 पर्यटकों की गई जान, उरी में 2 आतंकी ढेर

Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (उम्र 26 साल) भी शामिल है। हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट की 8 दिन पहले ही हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी। दोनों हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे, जो बैसरन घाटी में घूम रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल सुरक्षित हैं। पत्नी हिमांशी ने बताया कि मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। इस बीच एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:- भारत को पाकिस्तानी सेना की कमर तोड़ देनी चाहिए: पूर्व DGP शेष पॉल वैद

बता दें कि विनय नरवाल के पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए थे। आज शाम तक उनकी पार्थिव शरीर करनाल पहुंचेगी। इस बीच विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और विधायक जगमोहन आनंद उनके घर पहुंचे, जहां उन्होंने दादा हवा सिंह की मुख्यमंत्री नायब सैनी से वीडियो कॉल पर बात कराई। विनय नरवाल की 16 अप्रैल को शादी हुई थी। आतंकी हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमले में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। इस बीच उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। (Terror Attack Update)

रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए हैं। बता दें कि विधायक जगमोहन आनंद ने भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुखद घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि जिस धरती से आतंकवाद पनप रहा है, उसे सबक सिखाने का समय आ गया है। POK को भारत का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि देश को यह संदेश मिले कि देश में एक सक्षम सरकार है। ऐसी क्रूर हत्याओं के लिए भगवान भी हमलावरों को माफ नहीं करेगा। कश्मीर के लोगों को भी सड़कों पर उतरकर इस घटना के खिलाफ एकजुट होना होगा, क्योंकि उनकी आजीविका भी प्रभावित हुई है। (Terror Attack Update)

भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय के परिवार के सदस्य ने कहा कि सरकार से हमारी अपील है कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और इस उग्रवाद को किसी भी तरह से खत्म किया जाए ताकि आगे इस तरह की घटनाएं ना हों। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारे सैलानियों पर जो कायरतापूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है, जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है उनके साथ सरकार इस दुख की घड़ी में खड़ी है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। जिन लोगों ने इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। (Terror Attack Update)

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद है मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने ये काम किया है पीएम मोदी की सरकार ऐसे आतंकियों को छोड़ेगी नहीं और इसका मुंह तोड़ जवाब उनको दिया जाएगा। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही दर्दनाक और दुखदायी घटना है। इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी। यह मन को झकझोर देने वाली दुखद घटना है। केंद्र सरकार को तत्काल बड़े पैमाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्र सरकार को बहुत ही मजबूत कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह दुखद और निंदनीय घटना है। इससे पूरा देश आक्रोशित है। यह पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद है। हमारा सरकार से आग्रह है कि इसपर ठोस कदम उठाएं और कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा हो। यह दिल दहला देने वाली घटना है। (Terror Attack Update)

Back to top button
error: Content is protected !!