बिलावल भुट्टो जरदारी को भारत का जवाब, कहा- मलियामेट करना जानता है हिंदुस्तान

India Reply to Bilawal: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल भुट्टो जरदारी के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनसे कहिए कि अपनी मानसिक स्थिति की जांच करवा लें, क्या-क्या बयान दे रहे हैं। बहुत हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जो कहा है उसे देखें। अब कुछ दिन इंतजार करें। भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, लेकिन दुनिया भारत की ताकत को भी जानती है। बिलावल भुट्टो को याद करना चाहिए 1965 में जब भारतीय सेना ने लाहौर में तिरंगा झंडा फहराया था और 1971 में जब पाकिस्तानी सेना को ढाका से खदेड़ा था और कारगिल युद्ध जब पाकिस्तानी घुसकर तो आए थे, लेकिन वापस नहीं गए थे। भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन अगर कोई भारत की धरती पर टेढ़ी नजर से देखता है, तो भारत उसे मलियामेट करना भी जानता है।
यह भी पढ़ें:- सिंधु जल समझौता रोकने पर बिलावल भुट्टो ने दी भारत को धमकी, कहा- सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि वे जुल्फिकार अली भुट्टो के पुराने भाषणों को सुन लें और उन्हें पछताना पड़ा था। हिंदुस्तान के साथ सबसे बड़ी बात यह है कि जब हम बने तो आपने जो रास्ता चुना हमने ठीक उसके विपरीत रास्ता चुना और उस पर चल कर हम यहां तक पहुंचे हैं। कोई भी आंतरिक मतभेद हो वह हमारा है, लेकिन आप एक रोग स्टेट के प्रवक्ता के रूप में बोल रहे हैं, इसलिए मैंने कहा कि जुल्फिकार अली भुट्टो क्या बोल रहे थे और बाद में उन्हें क्या बोलना पड़ा। थोड़ा इतिहास का अध्य्यन कर लें, इतिहास काफी कुछ बता देगा। हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पानी हमारा है, हिमालय से सिंधु नदी आ रही है। सिंधु सिर्फ नदी नहीं सभ्यता का नाम भी है। हम भाईचारे में पानी दे रहे थे लेकिन तुम लड़ोगे तो हम क्यों देंगे? आटा तुम्हारे पास पहले ही नहीं था, अब पानी भी बंद हो गया। तुम्हारा आटा-पानी बंद हो गया। (India Reply to Bilawal)
सख्त कार्रवाई की जरूरत: जावेद राणा
जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री जावेद राणा ने सिंधु जल संधि पर कहा कि इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। दुर्भाग्य से हमारा इलाका सूखाग्रस्त इलाका है। सिंधु जल संधि में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी शामिल है, लेकिन मैं कहूंगा कि हमें इससे वह लाभ नहीं मिला जो हमें मिलना चाहिए था। हमें अपने अधिकार, अपने पहाड़, पानी, अपनी दरिया, अपनी रियासत मिलनी चाहिए। बिलावल भुट्टो जरदारी के बयानों पर कहा कि पाकिस्तान नेतृत्व के बेतुके बयान, जो अपने पैरों पर खड़ा नहीं है, जहां लोकतंत्र नहीं है। उनके बयान से क्या फर्क पड़ता है? उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वह बहुत दुखद और चिंताजनक है। ये हालात दिन-ब-दिन बेकाबू होते जा रहे हैं। आज पाकिस्तान की ओर से जो बयान आ रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। (India Reply to Bilawal)



