Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 1335 शिक्षकों और प्रधान पाठकों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Transfer of Teachers: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता और प्रधान पाठकों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसे लेकर राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक प्रदेशभर के 1335 शिक्षकों और प्रधान पाठकों का ट्रांसफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भिड़े मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री, CM सुक्खू ने कहा- पूर्व CM को हो गया है मीडिया फीवर

देखें आदेश की कॉपी

 

 

   

 

बर्खास्त 2,621 बीएड शिक्षक बहाल

इधर, छत्तीसगढ़ के बर्खास्त 2621 बीएड सहायक शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति के बाद सेवा समाप्त किए गए 2621 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनको अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार हटाये गए बीएड डिग्रीधारी 2621 सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित किया जाएगा। (Transfer of Teachers)

यह भी पढ़ें:- CG Cabinet Decision: कैबिनेट का तोहफा: 2621 बीएड शिक्षकों को मिली नई उम्मीद, पढ़े पूरी खबर

समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। कला/विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने के लिए 3 साल की अनुमति दी जाएगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में SCERT के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का सृजन किया जाएगा। समायोजन के लिए जिलों की प्राथमिकता में पहले राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के जिलों के रिक्त पदों में उसके बाद सीमावर्ती जिलों के रिक्त पदों पर तत्पश्चात अन्य जिलों में समायोजन किया जाएगा। इधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP के 42 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल का तबादला झांसी किया गया है। (Transfer of Teachers)

Back to top button
error: Content is protected !!