अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सर्व समाज ने एकता और श्रमिक सम्मान के प्रतीक बोरे बासी भोज का किया आयोजन
International Labor Day 2025 : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजिम में सर्व समाज के लोगों ने एकता, भाईचारा और श्रमिकों के सम्मान के प्रतीक स्वरूप परंपरागत बोरे बासी भोज का आयोजन किया। यह आयोजन साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के निवास पर हुआ, जिसमें सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर बोरे बासी का स्वाद लिया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क: नवा रायपुर में 3 मई को मुख्यमंत्री साय करेंगे भूमिपूजन
इस (International Labor Day 2025) अवसर पर पार्षद बलराम यादव, आकाश सिंह राजपूत, उत्तम निषाद, पूर्व पार्षद अरविंद यदु, सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार साहू, राजू साहू, तरुण साहू, शिवराज देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एक पंगत में बैठकर भोज में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परंपरा का निर्वहन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना था। साथ ही, समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और एकता को मजबूती देना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।
सभी समाजों के लोगों ने एक साथ भोजन कर आपसी मेलजोल और सहयोग की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ दीं और श्रमिकों के अथक परिश्रम और योगदान को नमन किया।
सर्व समाज द्वारा इस प्रकार का आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को जोड़ने का एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है। (International Labor Day 2025)



