CG Pradesh Sahu Sangh: ‘ओ. पी. साहू’ नियुक्त हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (CG Pradesh Sahu Sangh) के आगामी निर्वाचन प्रक्रिया हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश साहू ‘ओम पी. साहू’ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल एक प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि साहू समाज की पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और न्यायप्रिय परंपराओं के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक भी मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :- मुस्लिम समाज के हित में है वक़्फ़ संशोधन अधिनियम- मुख्यमंत्री साय
ओ. पी. साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2014 से 2018 तक उन्होंने उच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता के रूप में सेवा दी, जहां उनकी विधिक सूझबूझ और तर्कशक्ति ने उन्हें अधिवक्ताओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित किया।
सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में ओ. पी. साहू का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। वे राष्ट्रपति पुरस्कार (1992) तथा राज्यपाल पुरस्कार (1990) से सम्मानित स्काउट रह चुके हैं, जो उनके जीवन में अनुशासन और जनसेवा की गहराई को दर्शाता है। साहू समाज की विभिन्न इकाइयों में उन्होंने नगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नगर सचिव, जिला व प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक, राष्ट्रीय महामंत्री (विधि प्रकोष्ठ) सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
सामाजिक संगठनों से जुड़ाव के साथ-साथ वे सत्या फाउंडेशन के पूर्व सचिव, रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य, छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के नामित सदस्य और उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। आध्यात्मिक रुचियों के चलते वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्यूरिस्ट विंग के आजीवन सदस्य तथा कलुवा बाबा आश्रम और भागवत समिति के संस्थापक सदस्य हैं।
अधिवक्ता के रूप में उन्हें “नोटिस देने वाले अधिवक्ता” की विशेष पहचान मिली है। वे विधिक प्रक्रिया के माध्यम से संगठनात्मक विसंगतियों को चुनौती देने में अग्रणी रहे हैं। पूर्व कार्यकाल में जब साहू संघ का कार्यकाल असंवैधानिक रूप से बढ़ाया गया, तब उन्होंने विधिक हस्तक्षेप कर निष्पक्ष चुनाव की मांग की थी। (CG Pradesh Sahu Sangh)
उनकी यह नियुक्ति साहू समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः प्रतिष्ठा और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए ओ. पी. साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। (CG Pradesh Sahu Sangh)



