Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी केवल वे श्रेय लेने के लिए उछल-कूद कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपने 60 साल तक शासन किया, उस समय आपकी पार्टी ने जाति जनगणना क्यों नहीं कराई, आप जनता को बताएं। जब 2010 में संसद में 2011 की देश की जनगणना पर चर्चा हो रही थी, तब भाजपा ने सरकार से जाति जनगणना की मांग की थी। 6 अगस्त को भाजपा की नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने सरकार को पत्र लिखा था कि जाति जनगणना को जनगणना से जोड़ा जाना चाहिए, लेकिन तब कांग्रेस पार्टी ने ऐसा नहीं किया, तब वे जाति जनगणना को लेकर स्पष्ट नहीं थे। अब पहली बार जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है। राहुल गांधी को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 

यह भी पढ़ें:- जाति जनगणना पर विपक्ष में श्रेय लेने की होड़, जानिए RJD से लेकर सपा तक किसने क्या कहा…? 

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करना चाहिए। हमने निर्णय लिया है कि भाजपा महाराष्ट्र, 1 लाख 186 बूथों पर पीएम मोदी का अभिनंदन करेगी। 2686 जातियों को इस जनगणना का फायदा होगा। जनगणना का उद्देश्य सामाजिक समानता लाना है। हर समाज में कोई न कोई व्यक्ति गरीब है। ऐसे समाज और गरीब लोगों को सरकार के सामने आने वाले आंकड़ों का फायदा मिलेगा। आने वाली जनगणना गरीब व्यक्ति के हित में होगी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष बौखला गया है। वे कुछ भी बयान दे सकते हैं, लेकिन जो बयानवीर हैं। राहुल गांधी जो आज श्रेय लेने की बात कर रहे हैं, उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 10 साल तक सरकार चलाई। अखिलेश यादव और राजद ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन किया, लेकिन तब उन्होंने कुछ नहीं किया। पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अगर किसी ने कुछ किया है तो वे प्रधानमंत्री मोदी हैं। (Shivraj on Rahul Gandhi)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि जिसे कांग्रेस ने दशकों तक टाला, उसे मोदी सरकार ने कर दिखाया। इसी को दूरदर्शी नेतृत्व कहते हैं। समाज के हर वर्ग का कल्याण हो उसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर काम कर रहे हैं। हमारे लिए यह सामाजिक न्याय की नींव है। कांग्रेसी सर्वे करते रहे, झूठ बोलते रहे, हम (भाजपा) सच्चाई गिना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश हित में, पूर्णत: पारदर्शी तरीके से, समाज के हर वर्ग के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए यह फैसला किया गया है। जनगणना केंद्र का विषय है। कुछ राज्यों ने अपने-अपने हिसाब से सर्वे किए हैं लेकिन कुछ जगह पर इस कारण बवंडर भी मचा। आज यह आवश्यक हो गया था कि लोककल्याण और जनकल्याण की योजना बनाने के लिए सही और सटीक आंकड़ें चाहिए। मैं मानता हूं कि यह जातिगत जनगणना लोककल्याण का आधार बनेगी और समाज की नींव बनेगी। इसलिए यह फैसला प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया है। (Shivraj on Rahul Gandhi)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि लोकतंत्र में दबाव बनता कैसे है? (कांग्रेस) दिल्ली हार गए, हरियाणा हार गए, महाराष्ट्र हार गए, किस बात का दबाव? अब केवल वे श्रेय लेने के लिए उछल-कूद कर रहे हैं। पहले उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं की? कांग्रेस कभी जनकल्याण के लिए काम नहीं करती केवल वोटों के लिए काम करती है और झूठ फैलाती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने आरक्षण को दबाया था। वे कांग्रेस के पल्लू में बंधे थे और उन्होंने मंडल कमीशन को लागू नहीं होने दिया था। उन्होंने मंडल कमीशन के नाम पर राज किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने OBC को कानून के तहत मजबूत किया था। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर हमारा कभी विरोधाभास नहीं रहा। जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी, उस समय भी भाजपा ने पूर्ण समर्थन दिया था। हमारे कई मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति के हैं। यह एक बड़ा निर्णय है। (Shivraj on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!