चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निःशुल्क रोग निदान शिविर सम्पन्न, 294 मरीजों को मिला लाभ, स्व. पं. बंशराज तिवारी की 100वीं जयंती पर आयोजित हुआ शिविर
बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय स्थित चंदा देवी तिवारी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Chanda Devi Tiwari Hospital) में पूर्व विधायक, प्रख्यात समाजसेवी व लोहियावादी जननायक स्व. पं. बंशराज तिवारी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल निःशुल्क रोग परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 294 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 30 सोनोग्राफी, 74 रक्त एवं मूत्र परीक्षण, 45 ईसीजी, 22 एक्स-रे, और 37 एंडोस्कोपी शामिल रहीं। 31 मरीजों की शल्य क्रिया भी की गई, जिनमें हर्निया, हाइड्रोसील और बवासीर जैसे ऑपरेशन शामिल थे।
यह भी पढ़े :- Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी पाकिस्तान की नजर, तभी भारत ने किया करारा वार, पढ़े पूरी खबर
नेत्र, दंत, शिशु, अस्थि, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जाँच व उपचार किया गया।
शिविर का शुभारंभ पं. बंशराज तिवारी के परिजनों—अशोक कुमार तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, विनोद तिवारी, अभिषेक तिवारी, डॉ. नितिन तिवारी, डॉ. सुकृति तिवारी, सोनल तिवारी एवं डॉ. गीतिका शंकर तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठजन डी.पी. जैन व एस.एम. पाध्ये द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला, पीयूष मिश्रा, लक्ष्मेन्द्र अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन व पत्रकार उपस्थित रहे। शिविर में डा. नरेंद्र कर्स, डा. रीतिक रायजादा, डा. राहुल देव, डा. रोशन देवांगन, संजय पांडेय, दीपक बांधे, बसंत वर्मा सहित हॉस्पिटल स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।
19 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस सेवा शिविर में भाग लेने वाले सभी मरीजों, उनके परिजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगंतुकों को शीतल पेय वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया।

हॉस्पिटल (Chanda Devi Tiwari Hospital) के संचालक डा. नितिन तिवारी एवं डा. गीतिका शंकर तिवारी ने जानकारी दी कि अब यहाँ कैथ लैब की सुविधा भी प्रारंभ हो चुकी है, जिसके तहत एंजियोप्लास्टी व एंजियोग्राफी की सेवाएँ अंचलवासियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में ट्रॉमा, स्त्री एवं प्रसूति, न्यूरो सर्जरी, जनरल मेडिसिन, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, आईसीयू, शिशु रोग, यूरो सर्जरी एवं कैंसर रोगों की भी उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। (Chanda Devi Tiwari Hospital)



