Operation Sindoor Update : भारत का बड़ा मिसाइल हमला, पहलगाम का बदला लेते हुए 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, तबाह किए लॉन्च पैड

Operation Sindoor Update : भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
भारत के एक्शन से पाकिस्तान में आधी रात को खलबली मच गई. मस्जिदों से भागो-भागो हमला हो गया.. की आवाजें आने लगीं. आतंकियों के खिलाफ भारत के इस एक्शन का नाम है- ऑपरेशन सिंदूर. आतंकियों ने जिस तरह से पहलगाम में अटैक किया था, उसमें कई के सुहाग उजड़े थे. उसी से प्रेरित होकर इस एक्शन को नाम दिया गया ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor Update). अब सवाल है कि आखिर ऑपरेशन सिंदूर की कमान किसके हाथ में थी. कैसे और किसने आधी रात को आतंकियों की लंका जला दी.
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कमान पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले एनएसए अजीत डोभाल के हाथ में थी. वह अजीत डोभाल ही थे, जिन्होंने इस ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. लाहौर से 409 किलोमीटर की दूरी पर बैठकर अजीत डोभाल ने आधी रात को आतंकियों की लंका जला दी. इस ऑपरेशन को अंजाम देने में एनएसए डोभाल ने स्पेशल टीम के साथ मोर्चा संभाला था. ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की कहानी बस यही थी कि अपने शहीद जवानों और विधवा हुई महिलाओं का बदला लेना. यह पूरी तरह से खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन था. (Operation Sindoor Update)
जानिए ऑपरेशन सिंदूर की मिनट टू मिनट डिटेल…
-
- रात 1 बजे के आसपास भारत की कार्रवाई की जानकारी सामने आई.
- कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार आधी रात के बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास के पहाड़ों के पास कई जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गई.
- इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान सेना का बयान आया. उसने कहा कि वो भारत की कार्रवाई का जवाब देगा.
- आधिकारिक जानकारी आई कि भारत ने पाकिस्तान और PoK में हमले को अंजाम दिया गया है. इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया. कुल 9 ठिकानों पर हमला किया गया.
- 1.45 बजे- पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए है.
- 4.13 बजे- हमलों में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का इस्तेमाल हुआ. इसमें सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया.
- 4.32 बजे- अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी एनएसए और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक से भारत के हमले पर बात की.
- 4.35 बजे- भारत के हमले के बाद पाकिस्तान की कई उड़ानें रद्द की गई.
- 5.04 बजे- जिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया उसमें में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं. पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं.
- 5.27 बजे- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. अमेरिका को उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा.
- 5.45 बजे- क़तर एयरवेज़ ने पाकिस्तान जाने वाली सारी फ्लाइट्स कैंसिल की.
- 6.00 बजे- पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ-राजौरी सेक्टर के भींबर गली क्षेत्र में तोपों से गोलाबारी की है.
- 6.08 बजे- ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी भारतीय पायलट और फाइटर जेट सुरक्षित बेस पर लौटे.
- 6.14 बजे- पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद किया.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 जगहों को टारगेट किया गया
1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल
अब सवाल है कि आखिर ऑपरेशन सिंदूर का नाम किसने रखा?
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम खुद पीएम मोदी ने रखा है. पीएम मोदी ने ही सेना को आतंकियों के खिलाफ एक्शन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखने का सुझाव भेजा था. इसके बाद सेना ने पीएम मोदी के नाम वाले सुझाव को माना.पीएम मोदी के इस सुझाव के पीछे एक संदेश था. यह नाम 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले में मारे गए पुरुषों खासकर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की विधवा पत्नी के सिंदूर से प्रेरित है. इसका मकसद आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना और हिमांशी नरवाल जैसे पीड़ितों को न्याय दिलाना था. भारत ने पहलगाम का बदला लेते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया.
ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी बोले- ‘सेना पर गर्व है’
पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. जय हिंद.”



