Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Accident in Bilaspur : बेकाबू कार ने 8 लोगों को रौंदा, 1 महिला की मौके पर मौत

Accident in Bilaspur : बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कार्य कर रहे मजदूरों को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल (Accident in Bilaspur) में चल रहा है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि चालक नाबालिग है।

जानकारी के मुताबिक, तारबाहर के सीएमडी कॉलेज चौक के सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई तो वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर डाली। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ा है।

ये भी पढ़ें-Advocate protest Raigarh : अधिवक्ताओं का विरोध जारी, रायगढ़ में निकाल रैली

गिरफ्त में आया आरोपी भारती नगर का निवासी है और कक्षा 12वीं का छात्र हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज पुलिस करवा रही है। जिस महिला की मौत हुई है उसके परिवारवालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!