CG news : बाल संप्रेषण गृह से 6 बाल अपचारी फरार, मिर्ची पाउडर से हमला कर रची साजिश

CG news : अंबिकापुर जिले के गंगापुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई, जब वहां रखे गए छह बाल अपचारी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बाल अपचारियों ने पहले से साजिश रचते हुए सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और फिर मौके का फायदा उठाकर दीवार फांदकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब अधिकांश स्टाफ अपने निर्धारित कार्यों में व्यस्त था।
यह भी पढ़ें : CG News : शादी के दिन खुला राज, दूल्हे की प्रेमिका ने भेजा मांग भरते फोटो, बरात लौट गई
पुलिस ने सभी नजदीकी थानों को किया सतर्क
घटना के बाद संप्रेषण गृह के अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल आसपास के इलाकों में बालकों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देर शाम गांधीनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने सभी नजदीकी थानों को सतर्क कर दिया है और जिले के बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। (CG news)
चोरी, लूटपाट और हत्या के प्रयास में संलिप्त रहे हैं
सूत्रों के अनुसार, फरार बाल अपचारी गंभीर अपराधों जैसे चोरी, लूटपाट और हत्या के प्रयास में संलिप्त रहे हैं। संप्रेषण गृह में उनकी निगरानी के लिए पर्याप्त इंतजाम होने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बालकों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है, और सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। (CG news)
सुरक्षा में चूक को लेकर जांच शुरू
उधर, बाल संप्रेषण गृह में सुरक्षा में चूक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने बाल सुधार गृहों की व्यवस्थाओं और वहां की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार बाल अपचारियों को पकड़ लिया जाएगा।



