Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बदला रहेगा मौसम, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिन मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए 9 से 11 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दिनों हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, बस्तर और सरगुजा संभाग में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:- अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक जब्त
मध्यप्रदेश से बारिश का सिस्टम छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की ओर एक मजबूत बारिश का सिस्टम बना हुआ है, जो धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। इसी कारण अगले तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। पिछले दो हफ्तों से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया था। इस समय प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से स्थिर रहने की संभावना है। (Chhattisgarh Weather Alert)
बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, मौसम से जुड़े अपडेट पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न निकलें।
क्या होता है वेस्टर्न डिस्टरबेंस
वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक तरह का तूफान होता है जो कैस्पियन सागर या भूमध्य सागर से उठता है। यह ठंडी हवाएं अपने साथ नमी लेकर आती हैं और भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश और ठंडक का कारण बनती हैं। यह सिस्टम ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत में प्रवेश करता है और मैदानी इलाकों में असर दिखाता है। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए सतर्क रहें। (Chhattisgarh Weather Alert)



