Chhattisgarh Weather : धमतरी-गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट, रायपुर-दुर्ग में तेज आंधी व बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर से मौसम ने करवट ली है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग सहित 9 जिलों में मंगलवार से 17 मई तक तेज हवाओं, अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद सहित 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है।
यह भी पढ़ें :– भारत के 52वें CJI बने जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
मंगलवार दोपहर रायपुर में अचानक मौसम बदला और तेज धूप के बीच झमाझम बारिश हुई। हवाओं की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रही। दुकानों के पास लगे होर्डिंग तक गिर पड़े।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश से तमिलनाडु तक बनी ट्रफ लाइन से यह सिस्टम सक्रिय हुआ है। आने वाले 4 दिन बस्तर संभाग में तेज आंधी और बारिश के संकेत हैं, जबकि सरगुजा में तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि संभावित है। (Chhattisgarh Weather)
13 मई को रायपुर 41.8°C तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। आज अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 30°C के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर, मुंगेली और दुर्ग में भी सामान्य से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
पिछले वर्षों की तरह इस मई में भी तेज अंधड़ और बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मई 2021 में रायपुर में सबसे ज्यादा 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। (Chhattisgarh Weather)
क्या है पश्चिमी विक्षोभ?
यह कैस्पियन और भूमध्य सागर से उठने वाली ठंडी, नमी युक्त हवाएं होती हैं जो उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तापमान गिरावट लाती हैं। यह हवाएं ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत पहुंचती हैं और असर दिखाने लगती हैं। (Chhattisgarh Weather)



