FIR against Congress workers : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, हादसे में युवती की मौत के बाद रिंग-रोड में किया था प्रदर्शन

FIR against Congress workers : रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तेलीबांधा चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 20-25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, हालांकि नामजद कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें :- PHE Department investigation : खुर्सीपार में दूषित पानी से स्वास्थ्य संकट, 15 पीलिया, 40 से अधिक उल्टी-दस्त के मरीज
घटना दोपहर करीब 11:30 बजे की है, जब तान्या नामक युवती अपनी स्कूटी से वीआईपी रोड स्थित गोल्डन स्काई अपार्टमेंट से शहर की ओर जा रही थी। ट्रक मैग्नेटो मॉल की ओर से टाटीबंध की तरफ बढ़ रहा था और सिग्नल हरा होते ही आगे बढ़ा। युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सिर और छाती की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। सिर पर टायर चढ़ने से उसका भेजा बाहर निकल गया। (FIR against Congress workers)
घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और तेलीबांधा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। वे सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई।
युवती तान्या पढ़ाई में होनहार थी और यूजीसी नेट की तैयारी कर रही थी। वह पीएचडी में दाखिला लेना चाहती थी। घटना के दिन वह लाइब्रेरी जा रही थी। परिवार वालों के अनुसार, 10 दिन पहले ही उसने भाई की शादी में पूरे परिवार के साथ खुशियां मनाई थीं। युवती के पिता रामकृष्णा दवा कारोबारी हैं और उसका भाई डॉक्टर है। (FIR against Congress workers)
तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक रामप्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक अंबिकापुर जिले का है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे ने पूरे शहर में गमगीन माहौल पैदा कर दिया है। (FIR against Congress workers)



