Google Analytics —— Meta Pixel

PHE Department investigation : खुर्सीपार में दूषित पानी से स्वास्थ्य संकट, 15 पीलिया, 40 से अधिक उल्टी-दस्त के मरीज

PHE Department investigation : छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोडेला के आश्रित गांव खुर्सीपार में दूषित पानी पीने से स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। बीते तीन दिनों में 15 ग्रामीणों को पीलिया और 40 से अधिक को उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई है।

पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्ची को दुर्ग रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज निकुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गांव में लगाए गए अस्थाई शिविर में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : – Mahadev Betting App : महादेव सट्टा एप कनेक्शन, भिलाई का ब्रजेश यादव 5 करोड़ के लेन-देन में गिरफ्तार

14 मई से गांव में बीमारी फैलने की शुरुआत हुई। वार्ड 8, 9 और 15 में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। 14 मई को ही 8 पीलिया, 7 दस्त, 12 पेट दर्द, 4 बुखार और 4 अन्य बीमारियों के मामले सामने आए। इसके बाद 15 और 16 मई को भी मरीज सामने आए हैं। सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। (PHE Department investigation)

बताया गया है कि गांव में जिस पाइपलाइन से पानी की सप्लाई हो रही थी, उसमें लीकेज होने से दूषित पानी घरों तक पहुंचा। पीएचई विभाग ने पानी का सैम्पल जांच के लिए भेजा है। ईई सागर वर्मा ने स्पष्ट किया कि लीकेज वाला पाइप पीएचई विभाग का नहीं है, बल्कि निजी है।

शुक्रवार को पीएचई के ईई सागर वर्मा, सीएमएचओ डॉ. महेश कुमार सूर्यवंशी व अन्य अधिकारियों ने गांव का दौरा कर प्रभावित पाइपलाइन का निरीक्षण किया। क्रोनिवेशन की प्रक्रिया से पानी को संक्रमण मुक्त किया गया। अस्थाई शिविर में स्वास्थ्य टीम द्वारा इलाज जारी है। (PHE Department investigation)

ग्राम पंचायत सरपंच वागीश कुमार बंजारे ने बताया कि गांव का पानी खारा है और जलस्तर कम होते ही उसमें दूषित पानी मिलने लगता है। जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई टंकी से भी दूषित पानी की आपूर्ति होने की आशंका जताई गई है। गांव में कुल तीन बोर से पानी की सप्लाई की जाती है। (PHE Department investigation)

स्थिति पर नजर बनाए रखने के साथ ही जिम्मेदार एजेंसियां पाइपलाइन लीकेज और जल स्रोतों की जांच में जुटी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!