Google Analytics —— Meta Pixel

Mahadev Betting App : महादेव सट्टा एप कनेक्शन, भिलाई का ब्रजेश यादव 5 करोड़ के लेन-देन में गिरफ्तार

Mahadev Betting App : महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की साइबर टीम ने छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक आरोपी को बक्सर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ब्रजेश कुमार यादव (पुत्र जवाहर यादव), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

Mahadev Betting App

यह भी पढ़ें :- CM Vishnudev Sai Visit : सीतागांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जवानों से मिले और कीं विकास की घोषणाएं

बताया गया है कि ब्रजेश ने बलिया के रामपुर महामल गांव निवासी दो अन्य लोगों के माध्यम से बक्सर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में वर्ष 2023 में एक खाता खुलवाया था। छह माह में इस खाते से लगभग 5 करोड़ रुपए का लेन-देन किया गया, जो संदिग्ध माना जा रहा है।

यह गिरफ्तारी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU), दिल्ली की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में महादेव बेटिंग एप के जरिए देशभर में फैल रहे अवैध सट्टा नेटवर्क की गतिविधियों का खुलासा हुआ था। बलिया साइबर टीम द्वारा 300 पन्नों का बैंक स्टेटमेंट खंगालने पर भारी मात्रा में ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई। (Mahadev Betting App)

पुलिस के अनुसार, आरोपी ब्रजेश की महादेव एप नेटवर्क में सीधी भूमिका थी। वह तकनीकी सहायता, खातों के संचालन और वित्तीय लेन-देन से जुड़ा हुआ था। उसके साथ इस साजिश में शामिल चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। (Mahadev Betting App)

सूत्रों के अनुसार, महादेव बेटिंग एप के जरिए बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा था, जिसमें देश के कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं। बलिया साइबर सेल और अन्य एजेंसियां इस गिरोह से जुड़े बैंक खातों और नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं।

इस बीच, जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं। (Mahadev Betting App)

Back to top button
error: Content is protected !!