CM Vishnudev Sai Visit : सीतागांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जवानों से मिले और कीं विकास की घोषणाएं

CM Vishnudev Sai Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर से माओवाद प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव पहुंचे। उन्होंने वहां समाधान शिविर में हिस्सा लिया और स्थानीय समस्याओं को सुनते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता के बीच पहुंचकर काम का मूल्यांकन कर रही है। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-अंधड़ का अलर्ट, सरकार ने आपदा राहत के लिए 182 करोड़ जारी किए
महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही, सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण होगा, वहीं सीतागांव हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नत किया जाएगा। अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी का सब-स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। (CM Vishnudev Sai Visit)
सीतागांव हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी में उन्नयन की मांग करीब 15 साल पुरानी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ग्राम सुराज अभियान में इसकी घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं हो सकी थी। अब मुख्यमंत्री साय ने फिर इस वादे को दोहराया है।
जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला-अफजाई की
मुख्यमंत्री साय ने मौके पर उपस्थित जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला-अफजाई की और उनके साथ भोजन भी किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। (CM Vishnudev Sai Visit)
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, पूर्व विधायक संजीव शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और एसपी वायपी सिंह उपस्थित रहे। (CM Vishnudev Sai Visit)



