Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-अंधड़ का अलर्ट, सरकार ने आपदा राहत के लिए 182 करोड़ जारी किए

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को अब तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों को ऑरेंज और 11 जिलों को यलो अलर्ट में रखा गया है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में इसका ज्यादा असर दिखेगा।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 17 May 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बीते 24 घंटे में बस्तर संभाग के भोपालपट्टनम में सबसे अधिक 5 सेमी बारिश दर्ज की गई। तोकापाल में 4 सेमी, बालोद और नगरी में 3-3 सेमी, छोटेडोंगर, नानगुर, दरभा, सरोना, बकावंड, मैनपुर और कांकेर में 1 से 2 सेमी तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज

रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम है। सुबह 64% और शाम को 41% आद्र्रता रही। राजधानी में बादल छाए रहे और देर शाम कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 17 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। (Chhattisgarh Weather Alert)

मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कंटिभोटला के मुताबिक, बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और गरज-चमक की स्थिति अगले 4-5 दिनों तक बनी रहेगी। प्रदेश में कुछ जगहों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

आपदा से निपटने के लिए 182.16 करोड़ जारी

वहीं, राज्य सरकार ने बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए 182.16 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। हर जिले को 5.52 करोड़ रुपए मिले हैं। इससे बाढ़, बिजली गिरने, खदान धंसने या अन्य आपदाओं में राहत दी जाएगी। किसानों को पशु, मकान मरम्मत और ओला प्रभावितों को भी सहायता मिलेगी। (Chhattisgarh Weather Alert)

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी नई गाइडलाइन जारी की है और राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों से रोजाना रिपोर्ट तलब की है। सरकार की तैयारियां आगामी मौसम की गंभीरता को देखते हुए तेज कर दी गई हैं। (Chhattisgarh Weather Alert)

Back to top button
error: Content is protected !!