Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों में फ्री IVF सुविधा की अनुशंसा, गरीब दंपतियों को मिल सकेगा संतान का सुख: डॉ. वर्णिका शर्मा

IVF Facility in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से इस साल के बजट में रायपुर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक IVF सेंटर की स्थापना के लिए राशि स्वीकृत की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इसे सरकार की संवेदनशील कदम बताया है उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अनुशंसा पत्र लिखकर मांग की है कि सभी जिला अस्पतालों में निःशुल्क IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) केंद्रों की स्थापना की जाए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें:- शराब घोटाला केस को लेकर कवासी लखमा के करीबियों पर रेड, 15 ठिकानों पर ACB-EOW ने मारा छापा

डॉ. वर्णिका ने बताया कि वर्तमान में संतान प्राप्ति के लिए कोई शासकीय चिकित्सा सुविधा या प्रतिपूर्ति योजना उपलब्ध नहीं है। IVF जैसी प्रक्रियाएं अत्यंत महंगी हैं, जिनकी लागत 1.5 लाख से 5 लाख रुपए तक होती है, जो निर्धन दंपतियों के लिए वहन करना असंभव है। डॉ. शर्मा ने कहा कि संतान प्राप्ति न केवल दंपति का अधिकार है, बल्कि यह एक बच्चे के जन्म का अधिकार भी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि पहले चरण में प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों और दूसरे चरण में जिला अस्पतालों में IVF सेंटर की स्थापना की जाए। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क हो और इससे हजारों निर्धन दंपतियों को संतान का सुख मिल सकेगा। (IVF Facility in Chhattisgarh)

जानिए क्या है IVF ?

बता दें कि IVF एक तरह की सहायक प्रजनन तकनीक है। यह उन लोगों या जोड़ों को गर्भवती होने में मदद करती है, जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में असमर्थ हैं। IVF में अंडों को शुक्राणु के साथ प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है और फिर निषेचित अंडा यानी भ्रूण को महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है। IVF के सफल होने की संभावना कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे महिला की उम्र, अंडों की गुणवत्ता, शुक्राणु की गुणवत्ता और IVF क्लिनिक का अनुभव। (IVF Facility in Chhattisgarh) 

Back to top button
error: Content is protected !!