Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Finance Minister in Sukma: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सुकमा जिले के जगरगुंडा पहुंचे, जहां उन्होंने समाधान शिविर में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही तेंदूपत्ता की खरीद दर बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि घर निर्माण के लिए दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Tiger Pugmark Dhamtari : धमतरी के जंगलों में बाघ की दस्तक, अरसीकन्हार क्षेत्र में मिला पद चिन्ह, गांवों में अलर्ट जारी

उन्होंने स्मरण किया कि करीब 12-13 साल पहले जब मैं संयुक्त रूप से दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर था, तब सुकमा भी दंतेवाड़ा जिले में आता था। तब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए बतौर कलेक्टर मैंने एजुकेशन सिटी, ‘छू लो आसमान’, ‘उड़ते परिंदे’ और लाइवलीहुड कॉलेज जैसी योजनाओं की शुरुआत की थी। इसके बहुत ही अच्छे और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इसके माध्यम से हमने बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम सड़क मार्ग से पालनार तक ही आ सकते थे। उसके बाद हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों से हम बिना रुके सीधे जगरगुंडा तक पहुंच रहे हैं। मेरा यह सपना था की मैं जगरगुंडा सड़क मार्ग से जाऊं और मेरा सपना साकार हुआ। (Finance Minister in Sukma)

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि से 25 साल पहले यहां के राज्य ग्रामीण बैंक को नक्सलियों ने लूट लिया था, वर्तमान में हमारी सरकार के बन जाने से फिर जनता की सुविधा के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना की गई है। अब आपके सारे बैंकिंग कार्य अब जगरगुंडा में ही हो पाएगा। वित्त मंत्री चौधरी ने जगरगुड़ा के विकास के लिए कई घोषणाएं की है, जिसमें जलाशय निर्माण शामिल है। ग्रामीणों की मांग पर जगरगुंडा में सिंचाई सुविधा के लिए 2 करोड़ रुपए की लागत से जलाशय का निर्माण किया जाएगा। मिनी स्टेडियम का ऐलान- क्षेत्रीय युवाओं के खेल विकास के लिए मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी। मिडिल स्कूल – शिक्षा की पहुंच को और मजबूत करने हेतु एक नए मिडिल स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। (Finance Minister in Sukma)

बैंक सुविधा- सालों बाद जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग सुविधाएँ यहीं मिल सकेंगी। संचार और परिवहन सुविधा- मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना के अंतर्गत नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी और सुगम यातायात योजना के तहत बस सेवा शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस क्षेत्र के बच्चे कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर बनें और समाज-देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत CEO नम्रता जैन, बैंक के रीजनल मैनेजर गौरीशंकर नायक, ASP उमेश गुप्ता, SDM सबाब खान, जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। (Finance Minister in Sukma)

Back to top button
error: Content is protected !!