Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने विदेश मंत्री जयशंकर से की इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी ने कहा- हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध 

Congress on Foreign Minister: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसे किसने अधिकृत किया ? इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए? उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं है – यह निंदनीय है। इसलिए मैं फिर से पूछूंगा कि हमने कितने भारतीय विमान खो दिए, क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था। देश को सच्चाई जानने का हक है।

यह भी पढ़ें:- Muler village development : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल शुरू, मुलेर में उपस्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड और डोम शेड निर्माण को मिली मंजूरी

इस पर विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा था कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही चेतावनी दे दी थी, जो स्पष्ट रूप से ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद का प्रारंभिक चरण है। इसे गलत तरीके से ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले बताया जा रहा है। तथ्यों को पूरी तरह गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने विदेश मंत्री S जयशंकर से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री अपने अमेरिकी समकक्ष की ओर से किए जा रहे दावों का जवाब तक नहीं देते हैं। उन्होंने एक असाधारण रहस्योद्घाटन किया है। वह अपने पद पर कैसे बने रह सकते हैं। ये समझ से परे है। (Congress on Foreign Minister)

जयशंकर ने भारत को धोखा दिया: कांग्रेस

सांसद रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2020 को चीन को सार्वजनिक रूप से क्लीन चिट दे दी और हमारी बातचीत की स्थिति खत्म कर दी, जिस शख्स को उन्होंने विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्त किया, उसने इस बयान से भारत को धोखा दिया है। वहीं सांसद राहुल गांधी ने 16 मई को कहा था कि गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अखबार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज दबाने की एक और साजिश है। जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अखबारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है। बाहुबली शाह की गिरफ्तारी डर की उसी राजनीति का हिस्सा है, जो अब मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है। देश न डंडे से चलेगा, न डर से – भारत चलेगा सच और संविधान से। (Congress on Foreign Minister)

Back to top button
error: Content is protected !!