Google Analytics —— Meta Pixel

Bride elopes with lover : बिलासपुर में नई नवेली दुल्हन अपने लवर संग भागी, समाज ने परिवार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

Bride elopes with lover : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम टेकर (सीपत थाना क्षेत्र) में देवी प्रसाद धीवर नामक व्यक्ति का परिवार सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहा है। आरोप है कि उनके बेटे की नई-नवेली दुल्हन शादी के आठ दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ मायके पोड़ी से भाग गई, जिससे समाज ने देवी प्रसाद के परिवार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें – Visionary Indian Award : डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को विजनरी इंडियन अवार्ड, अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने किया सम्मानित

बताया गया कि शादी 2024 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। बहू के भागने की सूचना देवी प्रसाद ने उसके मायके वालों को दी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बैठक कर आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। बहू पक्ष ने दहेज का सामान लौटाया और विवाद समाप्त कर दिया। (Bride elopes with lover)

हालांकि, समाज के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सचिव पवन धीवर और कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने आरोप लगाया कि देवी प्रसाद ने बिना समाज को सूचित किए निजी तौर पर समझौता कर लिया। इस पर समाज ने उसे 50 हजार रुपये का दंड लगाया। जुर्माना न देने पर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।

देवी प्रसाद ने बताया कि 19 जुलाई 2024 को उसके भाई की मृत्यु हुई, लेकिन समाज ने रिश्तेदारों को अंत्येष्टि में शामिल होने से भी रोक दिया। चेतावनी दी गई कि जो भी शामिल होगा, उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। डर के कारण कोई रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। (Bride elopes with lover)

बीते एक वर्ष से देवी प्रसाद का परिवार सामाजिक बहिष्कार की पीड़ा झेल रहा है। समाज के डर से लोग उसके घर आना-जाना भी बंद कर चुके हैं। अंततः उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ कानून बनाया है, जिसके तहत किसी व्यक्ति को विवाह, अंतिम संस्कार या धार्मिक क्रियाओं से रोकना अपराध है। दोष सिद्ध होने पर दोषियों से वसूली गई राशि पीड़ित को क्षतिपूर्ति स्वरूप दी जाती है, जो 3 से 5 लाख रुपये हो सकती है। (Bride elopes with lover)

Back to top button
error: Content is protected !!