Kondagaon Brother rape sister : कोंडागांव में सगे भाई ने बहन का किया दैहिक शोषण, ग्रामीणों ने की फांसी की मांग

Kondagaon Brother rape sister : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक दो वर्षों से अपनी ही सगी बहन का दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देता रहा।
इस दौरान युवती गर्भवती भी हुई, जिसे आरोपी ने जबरन गर्भपात करवाकर छुपाने की कोशिश की। अंततः सोमवार को युवती ने कोतवाली थाने में अपने भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Biodiversity News : छत्तीसगढ़ के उदंती में जैव विविधता की ऐतिहासिक खोज, कैमरे में कैद हुआ रहस्यमयी ‘वॉटर टाइगर’
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई थी। पांच दिन बाद वह थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। (Kondagaon Brother rape sister)
घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के साथ सामाजिक संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Kondagaon Brother rape sister)
पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता और पाक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आमजन की मांग है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
इसी तरह का एक और मामला दो दिन पहले दंतेवाड़ा से सामने आया था, जहां 14 वर्षीय किशोर ने तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। (Kondagaon Brother rape sister)



