Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh youth knife attack : जगदलपुर के गुरु गोविंद चौक पर चाकूबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh youth knife attack : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरु गोविंद चौक पर युवकों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :-  Durg bank agent robbery : दुर्ग में दिनदहाड़े 18 लाख की चोरी, स्कूटी की डिक्की से कैश बैग उड़ाया, वारदात CCTV में कैद

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक दिन पहले रात की है। गुरु गोविंद चौक में कुछ युवकों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो सड़क के बीच ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक युवक ने अपने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू देखकर अन्य युवक मौके से भाग खड़े हुए। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। (Chhattisgarh youth knife attack)

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान की। आरोपी का नाम राहुल मंडावी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Chhattisgarh youth knife attack)

इस घटना से पहले भी तीन दिन पहले जगदलपुर के दलपत सागर क्षेत्र में एक सैलून में दो युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Chhattisgarh youth knife attack)

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण शहरवासियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!