Husband Attacked Wife : चरित्र शंका में शराबी पति ने पत्नी पर किया चाकू से वार

Husband Attacked Wife : बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना अंतर्गत एक गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. नशे में धुत्त पति यही नहीं रूका उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ (Husband Attacked Wife) डंडे भी बरसा दिए. पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस धारा 294, 324, 506 बी लगाकर जांच कर रही है.
पीड़िता ने बताया कि वह गृहिणी है. रात में घर में खाना बनाकर अपने पति सतीश सोनी का इंतजार कर रही थी. रात करीब 9 बजे पति शराब पीकर घर आया. घर में रखी कुर्सी, ड्रेसिंग टेबल, खिड़की, दरवाजा में तोडफ़ोड़ करने लगा. मैंने मना किया तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. किचन में रखे चाकू को उठाकर बाएं पैर के ऐड़ी के ऊपर वार किया, जिससे खून निकला. बांस के लकड़ी से मारपीट की.
चरित्र शंका की कही बात
पीड़िता ने बताया कि जब भी किसी से बात करती थी चाहे वह भाई-बहन, माता-पिता हो या मोहल्ले वाले हो मेरे पति मेरे चरित्र पर शक करते थे. जान से मारने की धमकी देते है. अपनी जेठानी- जेठ और सास कस्तुरी बाई को बीच बचाव के लिए बुलाया तो कोई नहीं आया. तब मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया और मायके में सूचना दी. मेरे छोटे भाई तोषण सोनी ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया.
थाने पहुंची महिला
बालोद के मरारपारा की पीड़ित महिला ने पति और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. दहेज और उसकी सूरत को लेकर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. मारपीट और मानसिक रूप से भी प्रताडि़त किया गया. प्रार्थिया की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 498, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है. महिला ने बताया कि उसकी शादी 3 मई 2015 को आकाश धीवर के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही पति आकाश धीवर दहेज में कुछ भी नहीं लाने की बात कहकर गाली गलौज कर मारपीट करता है.
ये भी पढ़ें-Gold Rate in Raipur : रूस-यूक्रेन युद्ध का भारतीय बाजार पर दिखा असर, छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ सोना



