Google Analytics —— Meta Pixel

देश जानना चाहता है कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच क्या रिश्ता है ?: भाजपा 

BJP Questions to Congress: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी भारत पर आतंकवादियों ने हमले किए, कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने केवल क्रिकेट मैच बंद किया। 26/11 के हमले के बाद राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया ? कांग्रेस के समय में आतंकवादियों के साथ फोटोशूट होते थे। कांग्रेस को आखिर आतंकवाद और उसके सरगना देशों से क्या सहानुभूति है? जब देश का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 140 करोड़ लोगों की भावना के साथ निर्णायक युद्ध में पाकिस्तान का घिनौना चेहरा बेनकाब करने निकला है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ा रही है ? देश जानना चाहता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच क्या रिश्ता है ? 

यह भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को खोखला साबित कर दिया: गृहमंत्री अमित शाह

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, तब राहुल गांधी लापरवाही भरे बयान दे रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि कितने भारतीय वायुसेना के विमान गिरे हैं। 11 मई को प्रेस वार्ता के दौरान एयर मार्शल भारती ने कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में हैं, हमारे लिए उस सवाल का जवाब देना समझदारी नहीं है। राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ बातचीत में व्यस्त लग रहे हैं कि कैसे भारतीय सेना और सेना का मनोबल कमजोर किया जाए। आज पाकिस्तान की एक वरिष्ठ नेत्री मरियम नवाज ने बयान दिया कि 6 और 7 मई की रात और 9 मई को भारत की कार्रवाई के कारण पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे समय में विपक्ष के नेता और ‘निशान ए पाकिस्तान’ राहुल गांधी क्या कह रहे हैं ? (BJP Questions to Congress)

जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया: रेड्डी 

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारतीय सशस्त्रबलों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया। पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों और मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया। पूरा देश एकजुट है और सशस्त्र बलों का समर्थन कर रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी सबूत मांग रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में बोल रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर जो भी देश को कहा, वो पूरा किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादियों को दंडित किया और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। दुनिया ने भारत की ताकत देखी। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। (BJP Questions to Congress)

हम एक नए भारत के रूप में दुनिया में पेश हो रहे: जायसवाल 

राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि आज केवल हमारे देशवासियों को ही नहीं बल्कि पड़ोसी दुश्मन देशों को और पूरी दुनिया को यह संदेश चला गया है कि यह पुराना भारत नहीं है, नया भारत है। एक ऐसा भारत जिस पर अगर कायराना हमला किया जाएगा तो हम खेद प्रकट नहीं करेंगे। हम घर में घुसकर वार करेंगे, चाहें उसके लिए सरहद भी पार क्यों ना करनी पड़े।मैं देश की सेना, अर्धसैनिक बलों और देश के नागरिकों को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सब हमारी ताकत हैं।हम सभी को अपनी भूमिका निभानी है।कुछ समय देश के लिए जरूर निकालें। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश की जनता ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किए जाने पर खुश है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत है। आज हम एक नए भारत के रूप में दुनिया में पेश हो रहे हैं। (BJP Questions to Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!