Traffic Awareness Campaign Dantewada : यातायात सुधार के लिए दंतेवाड़ा पुलिस की सौहार्द्रपूर्ण पहल, व्यापारियों को फूल देकर की अपील

Traffic Awareness Campaign Dantewada : दंतेवाड़ा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए दंतेवाड़ा यातायात पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू और उनकी टीम ने व्यापारियों से मुलाकात कर यातायात नियमों के पालन की अपील की।
यह भी पढ़ें :- Bijapur Naxal Encounter : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि
इस अभियान के तहत पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट कर सौहार्द्रपूर्ण ढंग से निवेदन किया कि वे अपने दुकानों का सामान सड़क पर न रखें और ग्राहकों की गाड़ियों को भी दुकानों के सामने अनियंत्रित रूप से पार्क न करें। यह प्रयास व्यापारियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और शहर की सड़कों को बाधारहित बनाने के उद्देश्य से किया गया। (Traffic Awareness Campaign Dantewada)
दंतेवाड़ा का प्रमुख बाजार नेशनल हाईवे-163ए पर स्थित है, जहां दुकानों के बाहर सामान रखने और गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे आम नागरिकों को असुविधा होती है और सड़क दुर्घटनाओं की भी संभावना बढ़ जाती है।
पुलिस टीम ने व्यापारियों को यह समझाया कि यदि सभी मिलकर सहयोग करें, तो यातायात व्यवस्था न केवल बेहतर होगी, बल्कि शहर स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित भी बनेगा। व्यापारियों ने इस सकारात्मक प्रयास की सराहना की और यातायात नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया। (Traffic Awareness Campaign Dantewada)
अभियान के अंत में यातायात पुलिस ने सभी व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा जताई कि उनके सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनेगी। (Traffic Awareness Campaign Dantewada)



