Google Analytics —— Meta Pixel

Bore Basi Scam Chhattisgarh : बोरे-बासी दिवस में 8 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस पर भाजपा का हमला तेज

Bore Basi Scam Chhattisgarh : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मनाए गए बोरे-बासी दिवस को लेकर भाजपा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 मई 2023 को राजधानी रायपुर में हुए पांच घंटे के इस कार्यक्रम में 8.14 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें वास्तविक उपस्थिति और खर्च में भारी गड़बड़ी सामने आई है।

यह भी पढ़ें :- Traffic Awareness Campaign Dantewada : यातायात सुधार के लिए दंतेवाड़ा पुलिस की सौहार्द्रपूर्ण पहल, व्यापारियों को फूल देकर की अपील

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि बोरे-बासी को संस्कृति का नाम देकर भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह भूपेश कका, बोरे-बासी में भी भ्रष्टाचार! VIP थाली 1500 रुपए, 5 रुपए की पानी बोतल 18 रुपए में और 4 डोम बनाए लेकिन बिल 6 का लगाया।” खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली दरबार में ‘दीदी की थाली’ सजाने के लिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बेचा गया। (Bore Basi Scam Chhattisgarh)

भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ उनके कार्यक्रमों की नहीं, बल्कि पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार और वर्तमान बीजेपी सरकार के आयोजनों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमन सिंह की विकास यात्रा और मौजूदा मंडल-निगम के शपथ समारोहों में हुए खर्च की भी जांच करवाई जाए।

बोरे-बासी दिवस 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किया गया था, जिसमें मंत्री, अधिकारी, और जनता पारंपरिक भोजन ‘बोरे-बासी’ खाते थे। यह आयोजन कांग्रेस सरकार के जाने के बाद अब पार्टी स्तर पर सीमित रूप में मनाया जाता है। (Bore Basi Scam Chhattisgarh)

सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि कार्यक्रम के लिए अतिथियों को महंगे मोमेंटो, जरूरत से ज्यादा कुर्सियाँ, पानी की बोतलों और डोम के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत कर बड़ी राशि का दुरुपयोग किया गया। इस आयोजन की जिम्मेदारी तत्कालीन सहायक श्रमायुक्त अनिल कुजूर को दी गई थी। (Bore Basi Scam Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!