Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Free Accident Treatment : सड़क हादसों में घायलों को अब सात दिन तक मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

Chhattisgarh Free Accident Treatment : छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क हादसों में घायल लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त इलाज की नई योजना शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में 7 दिनों तक नकद रहित इलाज मिलेगा।

यह भी पढ़ें :- Bore Basi Scam Chhattisgarh : बोरे-बासी दिवस में 8 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस पर भाजपा का हमला तेज

प्रदेश में फिलहाल 807 से अधिक अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं। योजना के तहत एक घायल को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यदि एक ही परिवार के दो सदस्य घायल होते हैं तो 3 लाख और तीन सदस्यों के घायल होने पर 4.5 लाख रुपये तक की सुविधा दी जाएगी। (Chhattisgarh Free Accident Treatment)

यह योजना 23 मई 2025 से प्रभावी हो गई है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे शहरी क्षेत्रों में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अकेले रायपुर में जनवरी से मई 2025 के बीच 650 हादसे हुए, जिनमें 221 लोगों की मौत और 436 लोग घायल हुए हैं। पूरे प्रदेश में इस अवधि में 6390 सड़क हादसे हुए, जिसमें 2969 मौतें और 5500 से अधिक घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इलाज केवल आयुष्मान पैनल वाले अस्पतालों में मिलेगा। यदि किसी अस्पताल में आवश्यक संसाधन या विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं, तो मरीज को तुरंत सक्षम अस्पताल में रेफर किया जाएगा और पोर्टल पर उसकी जानकारी अपडेट की जाएगी। (Chhattisgarh Free Accident Treatment)

सरकार ट्रॉमा और पॉली-ट्रॉमा उपचार वाले अस्पतालों को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है। योजना के सुचारु संचालन के लिए राज्य सड़क सुरक्षा परिषद को नोडल एजेंसी बनाया जा सकता है। योजना की निगरानी के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति भी बनाई जाएगी, जो वर्ष में दो बार बैठक कर कार्य की समीक्षा करेगी। (Chhattisgarh Free Accident Treatment)

Ayushman Bharat Road Accident Scheme, Road Accident Statistics Raipur, Free Medical Aid Crash Victims, Health Minister Shyam Bihari Jaiswal, Cashless Treatment Accident Victims

Back to top button
error: Content is protected !!