दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

CM Sai Delhi Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानी 24 मई को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी, जिसका थीम ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 है।’ इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में विकसित भारत के रोडमैप पर और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगें बैठक में रखेंगी।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने बासिंग में लगाई चौपाल, सौगातों की बारिश से ग्रामीणों के चेहरे खिले
बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की भावी विकास योजनाओं और राज्य के दृष्टिकोण को नीति आयोग के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर और अन्य क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समस्या पर भी बात की और कहा कि राज्य में अब यह समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी है। (CM Sai Delhi Tour)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि वह बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के लिए तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट को आयोग के समक्ष रखूंगा। इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी बैठक में भाग लेने के लिए भारत मंडपम पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक पर कहा कि नीति आयोग की बैठक के बाद मैं प्रधानमंत्री से मिल रहा हूं। नीति आयोग राज्य से जुड़े मामलों को देखता है। (CM Sai Delhi Tour)
हिमाचल CM रखेंगे ये मांगें
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मुख्य मुद्दा यह रहेगा कि अगर हिमाचल प्रदेश में बिजली परियोजनाएं, NHPC, NTPC, पूरी तरह से कर्ज मुक्त हैं, तो जो 12% मुफ़्त रॉयल्टी उपभोक्ताओं से पास-थ्रू के ज़रिए ली जाती है, वह मुफ़्त रॉयल्टी बढ़ाई जाए, वह परियोजना हिमाचल की जनता को वापस की जाए, उसके लिए एक समय सीमा तय की जाए… PSU परियोजनाएं भी हिमाचल की जनता को वापस की जाएं। RJD सांसद मनोज झा ने नीति आयोग की बैठक पर कहा, “देश की प्रगति ऐसे ही चलती रहनी चाहिए, देश को और बेहतर करना चाहिए। प्रधानमंत्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर विकास, GDP बढ़ोतरी अगर हर घर आंगन में न उतरे तो कई लोग छूट जाते हैं और ऐसे छूटे हुए लोगों की आबादी बहुत बड़ी है। समावेशी विकास का स्वरूप क्या हो। ये महत्वपूर्ण है, जो विकसित भारत होना चाहिए वह नफरत मुक्त भारत होना चाहिए, मैं चाहता हूं कि इस पर भी चर्चा हो। (CM Sai Delhi Tour)



