Google Analytics —— Meta Pixel

Nagar Nigam Bulldozer Action : बिलासपुर में अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्ती, निगम और नजूल की जमीन पर चला बुलडोजर

Nagar Nigam Bulldozer Action : बिलासपुर में नगर निगम और नजूल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को शहर के ज्वाली पुल के पास नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण को गिराने के लिए निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले प्रशासन ने सीमांकन कर कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़ें :- Raipur Mekahara Fire : मेकाहारा रायपुर में अचानक लगी आग, इनक्यूबेटर जलकर खाक – समय रहते बुझाई गई आग

जानकारी के अनुसार, ज्वाली पुल के पास नगर निगम और नजूल विभाग की मिल्कीयत की जमीन पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृति के निर्माण कार्य किया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नए सिरे से सीमांकन कराया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य तय सीमाओं से बाहर हो रहा है। (Nagar Nigam Bulldozer Action)

जांच में प्रकाश आडवाणी द्वारा पूर्व दिशा में 1.5 मीटर और उत्तर दिशा में 3 मीटर तक अतिक्रमण कर भवन निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा, बिना अनुमति के तीसरी मंजिल पर लेंटर डलवाया गया, जो पूरी तरह से अवैध है।

इतना ही नहीं, भवन का मुख्य द्वार सार्वजनिक संपत्ति नाला रोड की ओर बनाया गया है, जो नगर निगम और नजूल की जमीन है। यहां अवैध सीढ़ियां बनाकर ग्रीन नेट से ढंककर निर्माण कार्य को छिपाने की कोशिश की गई थी। (Nagar Nigam Bulldozer Action)

निगम की जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। इनमें गोपीचंद गंगवानी, मनीष नागवानी, विक्की थदानी, कमल फर्नीचर, विवेक और माधव कश्यप के नाम शामिल हैं। इन सभी को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। अब इन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। (Nagar Nigam Bulldozer Action)

Back to top button
error: Content is protected !!