Google Analytics —— Meta Pixel

Vishnudev Sai digital vision : रायपुर में स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

Vishnudev Sai digital vision : छत्तीसगढ़ डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रायपुर में देश का प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यह प्रस्ताव कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें :- Vishnudev Sai transformer project : देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में, 300 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

ESDS ने जानकारी दी कि यह डेटा सेंटर छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों की सूची में लाएगा। यह न केवल राज्य के IT इकोसिस्टम को मजबूती देगा, बल्कि युवाओं के लिए तकनीकी रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। (Vishnudev Sai digital vision)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया की सोच को जमीनी हकीकत बनाने की दिशा में यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार इस परियोजना को शीघ्रता से मूर्तरूप देने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”

यह डेटा सेंटर छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब में बदलने की दिशा में एक बड़ी पहल होगा। इससे राज्य में डिजिटल आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा और छत्तीसगढ़ का योगदान भारत के डिजिटल भविष्य में और भी सशक्त होगा। (Vishnudev Sai digital vision)

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस परियोजना को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य के तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। (Vishnudev Sai digital vision)

Back to top button
error: Content is protected !!