Google Analytics —— Meta Pixel

संसदीय सलाहकार समिति की हुई बैठक, कहा- तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों से भारत को मिला समर्थन

Parliamentary Advisory Committee: दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विदेश मामलों पर संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान भारत सरकार की रणनीति के बारे में बताया गया, जिसमें कूटनीतिक पहल शामिल थी। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिससे पाकिस्तान की पोल खुल गई, जो आतंकवाद के केंद्र तीन प्रमुख शिविरों की रक्षा नहीं कर सका। इससे पाकिस्तानी सेना के मनोबल पर असर पड़ा है। यह आतंक के खिलाफ अभियान था, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भारत का समर्थन किया है। यह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं था, इसलिए सिर्फ तीन देशों – तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों से भारत को समर्थन मिला।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Rural Bank Pamed : माओवाद के गढ़ पामेड़ में ग्रामीण बैंक शाखा, कन्या आश्रम और बस सेवा की सौगात

संसदीय सलाहकार समिति में बैठक के दौरान कहा गया कि कांग्रेस ने विदेश मंत्री के पाकिस्तान को कथित तौर पर सूचना दिए जाने के विवाद को उठाया। सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर के अलावा किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई और वह भी हमलों के बाद ही हुई थी। पहले आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ, फिर PIB ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तानी डीजीएमओ से संपर्क किया। विदेश मंत्री ने कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेईमानी और घटनाओं का गलत चित्रण बताया। (Parliamentary Advisory Committee)

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत की शून्य-सहिष्णुता नीति पर चर्चा की। इस संबंध में एक मजबूत और एकजुट संदेश भेजने के महत्व को रेखांकित किया। मनामा के बहरीन में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान एक हमलावर है, पीड़ित नहीं। उन्होंने कहा कि बैठक में हमने भारत का पक्ष रखा। हमने उन्हें बताया कि कई सालों से पाकिस्तान द्वारा सहायता प्राप्त और प्रशिक्षित आतंकवादी भारत में आतंकी हमले कर रहे हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। हमने उन्हें सारा डेटा दिया। चाहे वह मुंबई धमाका हो, ट्रेन धमाका हो, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सामने आत्मघाती हमला हो, पुलवामा हो, पठानकोट हमला हो। (Parliamentary Advisory Committee)

ओवैसी ने कहा कि हमने दिसंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि आप TRF पर प्रतिबंध लगाएं, यह भारत में कुछ गलत कर सकता है। हमने 15 अप्रैल को असीम मुनीर के भाषण के बारे में भी बात की, उन्होंने कश्मीर के बारे में क्या कहा। पाकिस्तान की संलिप्तता इस बात से भी साबित होती है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद TRF संगठन ने 2 बार इसे स्वीकार किया। भारत सरकार, हमारे साइबर विशेषज्ञों ने पाया कि उन्होंने इसे पाकिस्तानी सैन्य छावनी के पास से इंटरनेट पर अपलोड किया था। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 साल में जो काम किया है, उससे भारत दुनिया के सामने सिर ऊंचा करके खड़ा है और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इतना ही नहीं, हमने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर दिखा दिया है कि हम सामरिक दृष्टि से कितने शक्तिशाली हैं। (Parliamentary Advisory Committee)

Back to top button
error: Content is protected !!