Chhattisgarh CM housing scheme : मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपे पक्के आवास की चाबियाँ, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला नया आशियाना

Chhattisgarh CM housing scheme : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच पात्र हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। कार्यक्रम रायगढ़ जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें :- Vishnu Deo Sai news : मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, लैपटॉप-टैबलेट भेंट कर बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री ने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके अलावा बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। चाबी पाकर सभी महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। (Chhattisgarh CM housing scheme)
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों और वंचित तबकों को गरिमापूर्ण जीवन देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति को एक सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध हो, जिससे वह सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। (Chhattisgarh CM housing scheme)
मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि जो पात्र हितग्राही अभी तक योजना से वंचित हैं, उन्हें “आवास प्लस 2” योजना के माध्यम से पक्के घर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सरकार की प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी गरीब परिवार बिना छत के न रहे।
इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं और अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना था, जिसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। (Chhattisgarh CM housing scheme)



