Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने तोंगपाल में 16 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai in Tongpal: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में 16 करोड़ 25 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 52लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 24 लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। 

यह भी पढ़ें:- बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 

इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। (CM Sai in Tongpal)

बता दें कि मुख्यमंत्री साय सुकमा जिले में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के विकासकार्यों की घोषणा की है। CM साय ने कहा कि बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के कोने कोने का विकास होगा और विकास के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतिम चरण में आप लोगों के बीच पहुंचकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यहां का वातावरण बड़ा सुंदर है और महुआ की सुंदर छांव शीतलता दे रही है। (CM Sai in Tongpal)

उन्होंने परंपरागत रूप से स्वागत करने पर सभी का आभार जताया। CM साय ने कहा कि बस्तर से बदलाव की बुलंद आवाज ने नक्सलियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। बस्तर में नक्सलवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। नक्सलगढ़ के रूप जाना जाने वाले सुकमा में स्कूलों की घंटियां बज रही हैं, बच्चे निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। CM साय ने कहा कि प्रदेशव्यापी इस अभियान का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि देखने आया हूं कि प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य आपके गांव में सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं, महतारी वंदन योजना की राशि माताओं-बहनों को समय पर मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान वे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष रूप जानकारी ले रहे हैं। (CM Sai in Tongpal)

Back to top button
error: Content is protected !!