Google Analytics —— Meta Pixel

Durg online betting scam : ऑनलाइन सट्टा के लिए अकाउंट देने वाले 15 युवक गिरफ्तार, भाजपा नेता बोले- कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर

Durg online betting scam : दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टा और साइबर फ्रॉड के मामलों पर शिकंजा कसते हुए दुर्ग पुलिस ने रविवार रात वैशाली नगर और शांति नगर इलाके में दबिश देकर 15 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन युवकों ने अपना बैंक अकाउंट किराए पर दिया था, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टा के लिए किया गया।

गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वे देर रात वैशाली नगर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने साफ कहा कि सभी युवकों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें :- Bhilai Crime News : भिलाई में तलवार-पिस्टल लेकर घर में घुसे गुंडे, नहीं मिला टारगेट तो हवाई फायर कर भागे

स्थिति तनावपूर्ण होने पर मोहल्ले वालों ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद ललित मोहन को थाने बुला लिया। ललित मोहन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “पुलिस सिर्फ गरीब और बेरोजगार युवकों को पकड़ रही है। जबकि असली सट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस महादेव एप के नाम पर केवल लीपापोती कर रही है।” (Durg online betting scam)

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन खातों का उपयोग सट्टे में हो रहा है, पुलिस उन्हें ऑपरेट करने वाले असली लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। “सिर्फ अकाउंट देने वालों को पकड़कर खानापूर्ति की जा रही है,” उन्होंने कहा। (Durg online betting scam)

पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्होंने कुणाल सोनी (गदा चौक निवासी) और कुणाल पटनायक (शास्त्री नगर निवासी) को खाता सौंपा था। वे उन्हें खुद केनरा बैंक ले गए और खाता खुलवाया। युवकों का दावा है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि खाते का दुरुपयोग होगा। (Durg online betting scam)

थाना प्रभारी अमित अंदानी ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। उनका कहना है कि मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- Bhilai Crime News : भिलाई में तलवार-पिस्टल लेकर घर में घुसे गुंडे, नहीं मिला टारगेट तो हवाई फायर कर भागे

Back to top button
error: Content is protected !!