Bhilai road accident news : भिलाई में ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत

Bhilai road accident news : भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। रायपुर से लौटते समय सरिया लोड एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नाबालिग भतीजे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें :- Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: आर्मी कैंप पर टूटी चट्टान, 3 की मौत, 9 जवान लापता
थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेलर (MP 04 HE 9799) रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। उसी वक्त बाइक (DL 5S CG 6553) में मोहनीश कुरैशी (18) और उसका भतीजा सोहान कुरैशी (14) चरोदा पहुंचे। मिडिल कट पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। (Bhilai road accident news)
हादसे में मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई और सोहान को गंभीर अवस्था में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को मर्चुरी में रखवाया गया और रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। (Bhilai road accident news)
मृतक मोहनीश कपड़ों की फेरी करता था और छावनी के पावर हाउस स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में किराये से रहता था। उसका भतीजा सोहान कुछ दिन पहले ही गर्मी की छुट्टी में यूपी के मुजफ्फरनगर से भिलाई आया था। शनिवार को वह चाचा के साथ रायपुर गया था।
हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर मालिक को भी थाने तलब किया गया है। (Bhilai road accident news)
यह भी पढ़ें :- Durg robbery gang arrested : राहगीरों से मारपीट कर लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार



