Google Analytics —— Meta Pixel

Surguja road accident News : तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर, प्रेग्नेंट महिला, देवर और नाबालिग की दर्दनाक मौत

Surguja road accident News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर चठिरमा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक प्रेग्नेंट महिला, उसका देवर और एक नाबालिग की जान चली गई। वहीं एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें :-  leopard rescue Dhamtari News: धमतरी में टॉयलेट में छिपा तेंदुआ, पूंछ देखकर घरवाले चौंके, छत से कूदकर जंगल भागा

हादसा रविवार को उस समय हुआ जब सूरजपुर जिले के कसकेला निवासी करन यादव (20) अपनी प्रेग्नेंट भाभी रिया यादव (21) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। (Surguja road accident News)

दूसरी बाइक में दो नाबालिग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने करन यादव, रिया यादव और देव मंडल (16) को मृत घोषित कर दिया। देव मंडल मूल रूप से ओडिशा के संबलपुर का निवासी था और मामा के घर आया हुआ था। घायल नाबालिग की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसका इलाज जारी है। (Surguja road accident News)

घटना के समय कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। सिर और चेहरे में गंभीर चोटें लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताया गया है।

पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।(Surguja road accident News)

यह भी पढ़ें :- Bhilai road accident news : भिलाई में ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत

Back to top button
error: Content is protected !!